UPSSSC PET EXAM 2022 क्या क्या फायदा है _____
Details -
upsssc में शमिल होने वाले इच्छुक स्टूडेंट के लिए उत्तेर प्रदेश अधिनास्य सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के आवेदन प्रक्रिया की सुरुआत कर दी है| इसके लिए उम्मीदवार को आयोग की वेबसाइट http://upsssc.gov.in/
अगर आपको और भी ज्यदा जानकारिया लेना है तो मेरे Youtube चैनल में जाकर ले सकते है youtube में जाने के लिए नीचे लिंक दी गयी है उसमे क्लिक करो और आप डायरेक्ट पहुच जाओगे मेर चैनल पर
https://deducation7518.blogspot.com/2021/12/blog-post_18.htmlपेट एग्जाम क्या है | PET परीक्षा की तैयारी कैसे करे | UPSSSC PET Exam 2021 Online Registration
हम सभी जानते हैं, कि वर्तमान समय में नौकरी की तलाश करनें वाले नवयुवकों की संख्या काफी अधिक है, ऐसे में स्वभाविक रूप से प्रतिस्पर्धा बढ़ जाती है | यदि हम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की बात करे, तो यूपीपीएससी परीक्षा के माध्यम से प्रतिवर्ष बेरोजगार युवाओं के लिए अनेक पदों पर भर्तियां निर्गत की जाती है | आपको बता दें, कि 06 मार्च 2020 को आयोजित एक बैठक में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष श्री प्रवीर कुमार जी नें यूपीएसएसएससी (UPSSSC) परीक्षाओं के लिए पीईटी (PET) अर्थात प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PrimaryEligibilityTest) की शुरुआत की है।
इसका मुख्य उद्देश्य UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाना है | पेट एग्जाम क्या है ? इससे सम्बंधित जानकारी के साथ ही आपको PET एग्जाम तैयारी और UPSSSC PET Exam 2021 Online Registration के बारें में स्टेप बाई स्टेप जानकारी प्रदान की जा रही है |
यूपीएसएसएससी पेट क्या है (What is UPSSSC PET)
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) की शुरुआत की गयी है | आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा को शुरू करनें का मुख्य उद्देश्य, ऐसे छात्र जो परीक्षा में सफल हो जाते थे और उन्हें किसी दूसरी परीक्षा में आवेदन करनें के दौरान अपना पूरा ब्यौरा देना पड़ता था | लेकिन इस नई प्रक्रिया के शुरू हो जानें अब परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परीक्षा की आवश्यकता नही होगी अर्थात पेट में एक बार पंजीकरण होनें के पश्चात उन्हें किसी परीक्षा के लिए पुनः रजिस्ट्रेशन करनें की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही बार-बार एंट्रेंस परीक्षाओं में शामिल होनें के आवश्यकता नहीं होगी। इस एग्जाम में सफलता प्राप्त करनें वाले अभ्यर्थियों को एक सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा, जो 3 वर्षों तक मान्य होगा |
द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली क्या है (TwoTier Examination System)
उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन के नये नियमों के अनुसार, किसी भी अभ्यर्थी को अपना एक बार पंजीकरण करनें के पश्चात किस अन्य एग्जाम के लिए उन्हें फिर से जानकारी उन्हें फिर से अपलोड नहीं करना होगा | इसके साथ ही विभिन्न विभागों के अंतर्गत निकलनें वाली रिक्तियों के लिए प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test) का आयोजन 1 वर्ष में दो बार किया जायेगा | हालाँकि नये नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा में सिर्फ एक बार ही शामिल होना होगा, इसके साथ ही यदि किसी छात्र के अंक परीक्षा में अच्छे नही आये है, तो वह अपनें स्कोर को सुधारनें के लिए परीक्षा में भाग ले सकते है | हालाँकि इस स्कोर कार्ड की वैध्यता 3 वर्षो के लिए तक मान्य होगी |
यूपीएसएसएससी ने सीमित पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिक संख्या के कारण भविष्य में आयोजित की जानें वाली परीक्षाओं के लिए दो स्तरीय परीक्षा प्रणाली (Two Tier Examination System) का प्रस्ताव किया है। टियर 1 – पीईटी परीक्षा टियर 2 – मुख्य परीक्षा/कौशल परीक्षा/शारीरिक परीक्षण इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग ने सभी ग्रुप सी पदों के लिए यूपीएसएसएससी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा – पीईटी परीक्षा को लागू करने का निर्णय लिया है । पीईटी परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट सूची बनाई जाएगी। अंत में, इस योग्यता के आधार परअभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (Main Exam), कौशल परीक्षण (Skill Test) और शारीरिक परीक्षण (Physical Test) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
विषय का नाम | प्रश्न संख्या | अंक |
---|---|---|
भारतीय इतिहास | 5 | 5 |
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन | 5 | 5 |
भूगोल | 5 | 5 |
भारतीय अर्थव्यवस्था | 5 | 5 |
भारतीय संविधान और लोक प्रशासना | 5 | 5 |
सामान्य विज्ञान | 5 | 5 |
प्राथमिक अंकगणित | 5 | 5 |
सामान्य हिंदी | 5 | 5 |
सामान्य अंग्रेजी | 5 | 5 |
रीजनिंग | 5 | 5 |
सामयिकी | 10 | 10 |
सामान्य जागरूकता | 10 | 10 |
हिंदी गद्यांश / व्याकरण | 10 | 10 |
ग्राफ की ब्याख्या एवं विश्लेषण | 10 | 10 |
तालिका की ब्याख्या एवं विश्लेषण | 10 | 10 |
कुल | 100 | 100 |
यूपीएसएसएससीPET परीक्षा की तैयारी कैसे करे (How to Prepare for UPSSSC PET)
इस परीक्षा में 4 विषयों के अंक समान हैं, इसलिए अभ्यर्थियों प्रत्येक विषय पर समान रूप से ध्यान केन्द्रित करना होगा । परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पूर्व आपको सभी विषयों से सम्बंधित पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से समझना होगा, ताकि आप पढाई के दौरान सिलेबस से बाहर की चीजे न पढ़े | इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाते है, इसलिए वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों पर विशेष रूप से ध्यान दें। प्रतिदिन नियम से पढ़ने के लिए एक स्टडी प्लान बनाएं, ताकि आप अपनी तैयारी व्यवस्थित रूप से कर सके। पुस्तकों को खरीदते समय इस बात का ध्यान रखे, कि आपको वही बुक्स लेनी है जिनमें लेटेस्ट सिलेबस के अनुसार टॉपिक दिए गये हो| इस एग्जाम में बेहतर सफलता प्राप्त करनें के लिए आपको पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को अनिवार्य रूप से हल करना चाहिए | अपनी स्पीड बढ़ाने के लिए पिछले वर्ष के प्रश्न-पत्रों को एक निर्धारित टाइम पीरियड में सॉल्व करनें का प्रयास करे | निरंतर अभ्यास के लिए नियमित रूप से ऑनलाइन मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस अनिवार्य रूप से करें।
टियर 1- पेट परीक्षा
टियर 2- मुख्य परीक्षा /कौसल परीक्षा/ शरीरिक परीक्षण
1 Comments