फोटोशोप टूल्स इन हिंदी pdf download

0

 फोटोशॉप क्या है इन हिंदी



फोटोशोप एक फोटो एडिंग , इमेज क्रिएशन तथा ग्राफ़िक्स डिजाइनिंग प्रोग्राम हैं | जिसे एडोबी सिस्टम द्वारा विकसित किया गया हैं |

फोटोशोप की मदत से आप किसी भी प्रकार का फोटो बना सकते हो और उसे एडिट भी कर सकते हो और भी बहुत सारे काम जो आप फोटोशोप में आसानी से कर सकते हो |

फोटोशोप के डिफ़ॉल्ट एक्टेंशन PSD होती हैं 


आइये फोटोशोप के टूल बॉक्स के सभी ऑप्शन के बारे में एक एक करके समझाते हैं


Adobe Photoshop Tools In Hindi



 

1. Photoshop Tool Box ( फोटोशोप टूल बॉक्स )

 

1. Rectangular Marquee Tool 

इसका प्रयोग पिक्चर को आयताकार भाग में ( लम्बाई चोड़ाई ) में सेलेक्ट करने के लिए किया जाता हैं , इक प्रकार से कहे तो पिक्चर का सिलेक्शन करके उसकी कॉपी कर सकते हैं कलर बदल सकते हैं आदि काम इस टूल से कर सकते हैं |

      (1). Elliptical Marquee Tool

       इस टूल का इस्तेमाल किसी भी पिक्चर को व्रताकार या अंडाकार शेप में सेलेक्ट करने के लिए किया जाता हैं |

      (2). Single Row Marquee Tool 

       इस टूल का उपयोग सिंगल रो को सेलेक्ट करने के लिए किया जाता हैं |

      (3). Single Column Marquee Tool

        इस टूल का प्रयोग सिंगल कॉलम को सेलेक्ट करने के लिए किया जाता हैं |

2. Move Tool 

इस टूल का प्रयोग एक पिक्चर को एक जगह से उठाकर दूसरी जगह ले जाने के लिए किया जाता हैं |

3. Lasso Tool 

इस टूल का प्रयोग किसी भी पिक्चर में से किसी भी पार्ट को कट ( हटाने ) करने के लिए किया जाता हैं लेकिन से टूल का इस्तेमाल बही कर सकता हैं जिसे माउस अच्छी तरह से चलाने आता होगा |

          (1). Polygonal Lasso Tool

           इस टूल का भी इस्तेमाल पिक्चर को कट करने के लिए किया जाता हैं लेकिन एस टूल से पिक्चर को माउस            से क्लिक कर कर के पिक्चर को काट सकते हैं |

         (2). Magnetic Lasso Tool 

            इस टूल से आप किसी भी पिक्चर को सेलेक्ट करने के लिए प्रयोग करते हैं सेलेक्ट करके माउस को बढ़ाते               जायेगे और पिक्चर सेलेक्ट होती जाती हैं |

4. Magic Wand Tool ( W ) 

इस टूल की मदत से आप किसी भी पिक्चर के बैकग्राउंड कलर को रिमूव कर सकते हैं लेकिन ध्यान रहे की पिक्चर के बैकग्राउंड का कलर एक जैसा होना चाहिए |

5. Crop Tool ( C ) 

इस टूल का इस्तेमाल किसी भी पिक्चर को काटने के लिए प्रयोग करते हैं जितना हिस्सा पिक्चर का सेलेक्ट करोगे उतना कट जायेगा |

6. Slice Tool ( K ) 

इस टूल का इस्तेमाल वेब पेज को बनाने के लिए किया जाता हैं |

7. Healing Brush Tool ( J ) 

इस टूल का प्रयोग किसी भी पिक्चर में से किसी भी पार्ट को कॉपी करके कही भी लगा सकते हैं |

      (1). Patch Tool

        इस टूल का प्रयोग किसी भी पिक्चर के धग धब्बे को मिटने के लिए किया जाता हैं |

8. Bruss Tool ( B ) 

इस टूल का प्रयोग किसी भी पिक्चर में किसी भी हिस्से में कलर भरने के लिए किया जाता हैं |

          (1). Pencil Tool

         इस टूल का प्रयोग किसी भी पिक्चर में पेंसिल चलाकर लिखने के लिए या लाइन करने के लिए किया जाता है

9. Clone Stamp Tool (s) 

इस टूल का इस्तेमाल करके किसी भी पिक्चर के पार्ट को कॉपी करके कही भी इस्तेमाल कर सकते हैं |

         (1.) Pattern Stamp Tool 

           इस टूल का प्रयोग पिक्चर के किसी भी भाग में पैटर्न के रूप में किया जाता हैं |

10. History Bruss Tool (Y) 

इस टूल का इस्तेमाल फोटोशोप में जो भी आपने किसी भी पिक्चर में परिवर्तन किया हैं उसे पहले कैसा था देखने के लिए |

           (1). Art History Brush 

             इस टूल का प्रयोग हिस्ट्री ब्रूस टूल के तरह ही किया जाता हैं लेकिन थोडा इसमें अंतर होता हैं |

11. Eraser Tool ( E)

इस टूल का इस्तेमाल करके किसी भी पिक्चर को मिटाने के लिए किया जाता हैं |

              (1). Background Eraser tool

               इस टूल से किसी भी पिक्चर को मिटाकर उसे ट्रांसपेरेंट बनाए के लिए किया जाता हैं |

                 (2). Magic Eraser Tool 

                इस टूल का प्रयोग पिक्चर के एक जैसे कलर को मिटने के लिए किया जाता हैं |

12. Gradient Tool ( G ) 

इस टूल का प्रयोग पिक्चर में कही सारे कलर भरने के लिए किया जाता हैं |

               (1). Paint Bucket Tool 

                 इस टूल का प्रयोग पिक्चर में सिंगल कलर भरने के लिए किया जाता हैं |

13. Blur Tool (R)

इस टूल का प्रयोग पिक्चर को Blur ( धुंधला ) करने के लिए किया जाता हैं |

 (1). Sharpen Tool  इस टूल का प्रयोग पिक्चर को डार्क करने के लिए किया जाता हैं |



 (2). Smudge Too   इस टूल का प्रयोग पिक्चर को स्मूथ करने के लिए किया जाता हैं |

 

14. Dodge Tool    इस टूल का प्रयोग डार्क पिक्चर को लाइट में बदलने के लिए किया जाता हैं |

 (1). Burn Tool 

                     इस टूल का प्रयोग लाइट पिक्चर को डार्क करने के लिए किया जाता हैं |

 

  (2). Sponge Tool 

                    इस टूल का प्रयोग पिक्चर के किसी भाग पर कलर  Saturation को बढानें या कम करने के लिए   किया जाता है 

 

15. Path Selection Tool 

किसी भी पिक्चर को सिलेक्शन देने के लिए |

 

16. Horizonal Type Tool

इस टूल का प्रयोग टेक्स्ट टाइप करने के लिए किया जाता हैं यह बाये से दायें तरफ टाइप होता है |

17. Vertical Type Tool 

इस टूल का प्रयोग भी टेक्स्ट को लिखने के लिए किया जाता हैं लेकिन यह उपर से नीचे तक टाइप होता हैं |

18. Horizonal Type Mask Tool 

इस टूल का भी प्रयोग भी हॉरिजॉन्टल टेक्स्ट टाइप करने के लिए किया जाता हैं यह टाइप के दोरान बैकग्राउंड को सेलेक्ट करता हैं 

19. Vertical Type Mask Tool 

इस टूल  का प्रयोग भी टेक्स्ट को टाइप करने के लिए किया जाता हैं  यह टाइप के दोरान बैकग्राउंड को सेलेक्ट करता हैं 

20. Pen Tool

इस टूल का प्रयोग फोटोशोप में पिक्चर को काटने के लिए किया जाता हैं यह फोटो बैकग्राउंड काटने के लिए सबसे बेस्ट टूल हैं  लासो टूल , पोलिगोनल , मैग्नेटिक टूल से कार्नर नहीं कट सकते परन्तु पेन टूल से आप अच्छी तरह से काट सकते हैं |

21. Rectangle Tool ( U)

इस टूल का प्रयोग पिक्चर पर आयताकार आकृति ( Shape) के लिए किया जाता हैं लेकिन इसकी कार्नर पूरी तरह से गोल होती हैं न चोकोर होती हैं |

(1). Rounded Rectangle Tool 

                इसका प्रयोग भी पिक्चर पर आयताकार आकृति ( Shape) के लिए किया जाता हैं लेकिन इसकी कार्नर                  पूरी तरह से गोल होती हैं न चोकोर होती हैं |

 (2). Ellipse Tool 

                 इस टूल कर प्रयोग पिक्चर पर गोल (व्रत ) Shape आकृति बनाने के लिए किया जाता हैं |

  (3). Polygonal Tool 

                  इस टूल कर प्रयोग पिक्चर को त्रिभुज आकृति बनाने के लिए किया जाती हैं |

 (4). Line Tool 

                  इस टूल का प्रयोग सेलेक्ट किये हुए रंग की रखा ( line ) बनाने के लिए किया जाता हैं 

 (5). Custom Shape Tool 

                    इस टूल का प्रयोग पिक्चर पर बिभिन्न प्रकार के आकृति बनाने के लिए किया जाता हैं 

22. Note Tool ( N)

इस टूल का प्रयोग पिक्चर के किसी भी हिस्से में नोट्स लिखने के लिए किया जाता हैं |

                  (1). Audio Annotation Tool 

                    इस टूल का प्रयोग पिक्चर के किसी भी हिस्से पर ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं |

23. Eyedropper Tool 

इस टूल का प्रयोग किसी भी पिक्चर में से कलर को सेल्क्ट करके दूसरी पिक्चर में कलर डालने के लिए |

24. Hand Tool 

पिक्चर को इधर - उधर मूव करने के लिए एस टूल का प्रयोग किया जाता हैं |

25. Zoom Tool 

पिक्चर का साइज़ बड़ा - छोटा करने के लिए इस टूल का प्रयोग किया जाता हैं |

26. Background Color 

       (1). Set Fore Background Color 

           लिखे हुए टेक्स्ट का कलर बदलने के लिए |

       (2). Set Background Color 

          पिक्चर के बैकग्राउंड का कलर बदलने के लिए इस टूल का इस्तेमाल किया जाता हैं |

2. File Menu ( फाइल मेनू )

1. New ( Ctrl + N ) 

फोटोशोप में फोटो या डॉक्यूमेंट  बनाने के लिए अलग अलग प्रकार के पेज लेने के लियें |

2. Open ( Ctrl + O ) 

किसी भी पिक्चर या डॉक्यूमेंट को ओपन करने के लियें या फोटोशोप में पहले से बनायीं गयी पिक्चर को ओपन करने के लियें |

3. Browse ( Ctrl + Shift + O )

इस ऑप्शन की मदत से भी आप फोटोशोप में किसी भी फाइल या डॉक्यूमेंट को ओपन कर सकते हों |

4. Open As ( Alt + Ctrl + O )

इस ऑप्शन की मदत से भी आप किसी भी फाइल या पिक्चर को ओपन कर सकते हैं लेकिन आप जिस फाइल या पिक्चर को ओपन करोगे उसका फॉर्मेट आपको देना होगा |

5. Open Recent 

इस ऑप्शन की मदत से आप फोटोशोप में जितने पिक्चर ओपन किये होगे उनकी एक लिस्ट दिखा देगा |

6. Close ( Ctrl + W ) 

इस ऑप्शन की मदत से आपने जो भी फोटोशोप में डॉक्यूमेंट या फोटो ओपन किया होगा उसे बंद कर सकते हैं |

7. Save ( Ctrl + S ) 

इस ऑप्शन की मदत से आप फोटोशोप में डॉक्यूमेंट या पिक्चर जो भी आपने बनायीं हैं उसे सेव कर सकते हैं |

8. Save As ( Shift + Ctrl + S ) 

इस ऑप्शन की मदत से आप जो भी आपने डॉक्यूमेंट या पिक्चर सेव की हैं उसे दुसरे नाम से सेव कर सकते हो |

9. Save For Web ( Alt + Shift + Ctrl + S ) 

इस ऑप्शन की मदत से आप वेबसाइट के लिए पिक्चर कर सकते हो |

10. Revert 

इस ऑप्शन की मदत से आपने जो भी फोटो में बदलाव किया हैं उसे सही कर सकते हो |

11. Place 

इस ऑप्शन की मदत से आप फोटोशोप में पीडीऍफ़ को ओपन कर सकते हो |

12. Import 

इस ऑप्शन की मदत से आप पीडीऍफ़ , नोट्स  ऑडियो को इम्पोर्ट कर सकते हो जो आपने नोट्स टूल से बनायीं हैं |

13. File Info.

इस ऑप्शन की मदत से आप फोटोशोप में फोटो की सभी डिटेल्स डाल सकते हो जैसे - फोटो का टाइटल , फोटो किसने बनाया हैं , कॉपी राईट का स्टेटस आदि डाल सकते हैं |

14. Page Setup ( Shift + Ctrl + P ) 

इस ऑप्शन की मदत से आप किसी भी डॉक्यूमेंट या पिक्चर की प्रिंट निकलते समय पेज सेट कर सकते हो |

15. Print With Preview ( Ctrl + P ) 

प्रिंट निकालने से पहले उसे देख सकते हैं की किस प्रकार के दिखाई दे रही हैं |

16. Print ( Alt + Ctrl + P ) 

किसी भी डॉक्यूमेंट या पिक्चर की प्रिंट निकालने के लिए |

17. Print One Copy ( Alt + Shift + Ctrl + P ) 

किसी भी डॉक्यूमेंट की एक कॉपी निकालने के लियें |

18. Jump To

इस ऑप्शन की मदत से आप डायरेक्ट एडोब इमेज रेडी में जा सकते हैं जो की फोटोशोप का ही भाग होता हैं |

 

Adobe Photoshop Keyboard Shortcut Keys

 

1.     Ctrl + O                फोटोशोप में फाइल, फोटो, या कोई भी डॉक्यूमेंट को ओपन करने के लिए |

2.Ctrl + N                फोटोशोप में नया पेज लेने के लिए |

3.     Ctrl + +                 फोटोशोप में पेज को बड़ा बड़ा करके देखने के लिए |

4.     Ctrl + -                  फोटोशोप में पेज को छोटा - छोटा करके देखने के लिए |

5.     Ctrl + 0                 फोटोशोप में फोटो को एक्चुअल साइज़ में फिट करने के लिए |

6.     Ctrl + Alt + 0        फोटोशोप में फोटो के पिक्सेल को फिट करने के लिए |

7.     Ctrl + ;                  फोटोशोप में ग्रिड लाइन को शो और हाईड करने के लिए |

8.     Ctrl + Alt + Z        फोटोशॉप में Multipale अनडू करने के लिए |

9.     Ctrl + Shift + Z     फोटोशोप में Multipale रीडू करने के लिए |

10.Ctrl + Y                 RGB Image को CMYK कलर में बदलने के लिए |

11.Ctrl + R                 रूलर को हाईड और शो करने के लिए |

12.Ctrl + T                 फोटोशोप के पेज पर लाये गए फोटो का साइज़ बढ़ाने के लिए ( शिफ्ट के साथ बढ़ाये )

13.Ctrl + A                 फोटोशोप में एक साथ किसी भी ऑब्जेक्ट को सेलेक्ट करने के लिए |

14.Ctrl + D                सेलेक्ट किये गए ऑब्जेक्ट को Deselect करने के लिए |

15.Ctrl + Shift + D     Deselect किये गए ऑब्जेक्ट को रेसेलेक्ट करने के लिए |

16.Ctrl + Shit + I        सेलेक्ट किये गए फोटो का हिसा को छोड़कर बाकि का हिसा को मूव करने के लिए |

17.Ctrl + Shift + X      फोटो को फनी बनाने के लिए |

18.Ctrl + Shift + N     फोटोशोप में नया लेयर बनाने के लिए |

19.Ctrl + J                  डुप्लीकेट लेयर बनाने के लिए |

20.Ctrl + L                 फोटो के कलर को अलग अलग बदलने के लिए |

21.Ctrl + Shift + L      फोटोशोप में ऑटो लेवल करने के लिए |

22.Ctrl + B                 फोटोशोप में फोटो का कलर बैलेंस करने के लिए |

23.Ctrl + Shift + B     फोटोशोप में फोटो का ऑटो कलर बैलेंस करने के लिए |

24.Ctrl + M                फोटोशॉप में कर्वे कलर लेने के लिए |

25.Ctrl + Shift + U     फोटोशोप में फोटो का कलर  saturate करने के लिए |

26.Alt + I + A + R      फोटो के किसी भी हिसे को सेलेक्ट करके कलर बदलने के लिए |

27.Ctrl + S                 फोटोशोप में किसी भी ऑब्जेक्ट को सेव करने के लिए |

28.Ctrl + Shift + S     सेव किये गए ऑब्जेक्ट को दुसरे नाम से सेव करने के लिए |

29.Ctrl +W                 फोटो को क्लोज करने के लिए |

30.Alt + F + U + P     पासपोर्ट साइज़ के फोटो आटोमेटिक बनाने के लिए |

31.Alt + Delete          फोटोशोप में forground कलर न्यू पेज या सेलेक्ट किये गए फोटो में |

32.Ctrl + Delete         फोटोशोप में बैकग्राउंड कलर लेने के लिए |

33.F6                         Forgraound और Background का कलर बदलने के लिए |

34.X                           Forground और  Background के कलर को स्विच करने के लिए |

35.F7                         लेयर को हाईड और शो करने के लिए |

36.Tab Button            Tool box और Tool Bar को हाईड और शो करने के लिए |

37.F Button               फोटो को फुल स्क्रीन में करने के लिए |

38.F9                         फोटो की हिस्ट्री देखने के लिए |

39.Ctrl + Shift + >      टेक्स्ट का साइज़ बड़ा करने के लिए |

40.Ctrl + Shift + <     टेक्स्ट का साइज़ कम करने के लिए |

41.Ctrl + Shift + K     टेक्स्ट को UPPER CASE और Lower Case में लिखने के लिए |

42.Ctrl + Shift + ?      लिखे हुए टेक्स्ट के बीच में लाइन खीचने के लिए |

  

 

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top